Top News

अवैध लॉटरी सिंडीकेट का भंडाफोड़, 9,850 टिकट व ₹25,450 के साथ चार गिरफ्तार

:


टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले एक सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 9,850 अवैध लॉटरी टिकट और लॉटरी बिक्री से जुटाए गए 25,450 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि डांगी बस्ती स्थित संजय साह के किराए के मकान में बड़ी संख्या में अवैध लॉटरी टिकट रखे गए हैं। टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने कुंदन कुमार के कमरे में छापेमारी की। इस दौरान डांगी बस्ती वार्ड संख्या 12 निवासी कुंदन कुमार साह (पिता– शिवलाल साह), दिलावरगंज निवासी छोटू कुमार यादव (पिता– रामफल यादव), धरमगंज लीची बगान निवासी उमेश सहनी (पिता– शिवनंदन सहनी) तथा दिलावरगंज निवासी विनोद गुप्ता (पिता– सुरेंद्र गुप्ता) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे इस्लामपुर से अवैध लॉटरी टिकट खरीदकर किशनगंज लाते थे और संजय साह के किराए के कमरे में रखकर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर उनकी बिक्री करते थे।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, इस अवैध लॉटरी सिंडीकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post