बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में अंबेदकर जयंती मना रहे लोगों पर गाँव के ही दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इस दौरान लाठी डंडे और ईंट पत्थरों से दोनो पक्ष एक दूसरे पर हमला किया, जिसमे कई लोग चोटिल हैं, वही 2 लोगों का सर फट गया हैं, जिसका ईलाज कुरसेला पीएचसी में कराया गया है। घटना नगर पंचायत क्षेत्र के मेहर मियां वार्ड संख्या 2 की है। घटना के संबंध में घायल योगेंद्र रविदास ने बताया कि मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भीम राव अंबेदकर की प्रतिमा स्थापित किया गया था। 3 दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी। वही गाँव के ही कुछ दबंग लोग मूर्ति स्थापना के पक्ष में नहीं थे। वहीं मंगलवार को जयंती के दिन जब पूजा पाठ किया जा रहा था तब उनलोगों ने विवाद शुरू कर दिया। बात बात में वहस के बाद हाथापाई पर लोग उतर आए। फिर दोनों पक्षों के बीच ईंट, पत्थर, बांस और लाठी से मारपीट शुरू हो गई।कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई और मामला खुनी हिंसा में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। वही सुचना मिलते ही अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी इसके बाद सभी लोगों को बैठकर माहौल को शांत कराया गया। वहीं घायलों को तत्काल कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर मूर्ति स्थापित किया गया है वह सामुदायिक भवन हैं, जिसपर दोनो पक्ष दावा कर रहे है। वहीं एक पक्ष द्वारा मूर्ति स्थापित किये जाने के बाद दूसरा पक्ष नाराज चल रहा था।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद और प्रतिमा स्थापना को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं। सीओ अनुपम कुमारी के द्वारा दोनों पक्षों के कागजात की जांच की गई है और नोटिस जारी किया गया है। दोनों पक्षों को अंचल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
फिलहाल तनाव को देखते हुए और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए।
Post a Comment