Top News

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर किसान मोर्चा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, समानता के संदेश को अपनाने का संकल्प





गया जिले के जिला परिषद कार्यालय के परिषद में भारत रत्न सम्मानित डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने ज्ञान और संघर्ष से देश को नई दिशा दी तथा संविधान निर्माता के रूप में प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित “पंच तीर्थ” का भी उल्लेख किया गया, जिससे लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद, संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव, एस. राजेश आनंद, महेंद्र प्रताप सिंह, राणा रणजीत सिंह, महेश यादव और बबलू गुप्ता सहित कई लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए 

Post a Comment

Previous Post Next Post