Top News

छात्रा से अवैध संबंध के आरोप में शिक्षक की पिटाई, स्कूल में तोड़फोड़

कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत मधुरा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब वरीय शिक्षक धर्मेंद्र कुमार राम पर विद्यालय की एक छात्रा के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में भी तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ भी तीखी नोंकझोंक हुई।सूचना मिलते ही कोलासी कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए घायल शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई।घायल शिक्षक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा,  भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। वहीं विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post