कोढा प्रखण्ड अन्तर्गत रौतारा पंचायत के NΗ31Α फोर लाईन तथा रेलवे लाईन के पूरब दिशा में एक भी स्कूल नहीं होने के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इस विषय को लेकर युवा नौजवान कमिटी हाजी टोला रौतारा के सदस्यों ने फोरलाईन तथा रेलवे लाईन से पूरब दिशा में प्राथमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय की माँग शिक्षा विभाग से की है। कुछ लोगों ने बताया कि रौतारा पंचायत कुल दस वार्डों का पंचायत है। जिसमें वार्ड एक से चार तक फोर लाईन तथा रेलवे लाईन के पश्चिम दिशा में अवस्थित है। निम्न वार्ड के बच्चे मध्य विद्यालय रौतारा में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि वार्ड नम्बर पाँच से दस वार्ड के गाँव फोर लाईन तथा रेलवे लाईन से पूरब दिशा के बसा है। मगर अफसोस की बात है कि पूरब दिशा में एक भी विद्यालय नहीं होने के कारण घर से विद्यालय की दूरी तथा गाड़ी इत्यादि से दुर्घटना की शंका को लेकर बच्चे तथा बच्चों के अभिभावक गण अपने बच्चों को मध्य विद्यालय रौतारा भेजने से चिंतित रहते हैं। जिस कारण फोर लाईन तथा रेलवे लाईन के पूरब दिशा के बच्चे शिक्षा की समुचित लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसलिए कमिटी के सदस्यों ने शिक्षा विभाग से NH31A फोरलाईन तथा रेलवे लाईन के पूरब दिशा में प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय की मांग की है, ताकि समाज के सभी बच्चे शिक्षा का मौलिक, अधिकार का लाभ उठा सके।
रौतारा पंचायत में फोर लाइन एवं रेलवे लाइन के पूर्व भाग में विद्यालय नहीं होने से बच्चे हो रहे शिक्षा से वंचित
Cityhalchal News
0
Post a Comment