Top News

मोदी जी की मां पर टिपण्णी करने को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

 पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी राजद और कांग्रेस के मंच से किया गया था । जिससे देशभर के लोगों की भावनाओं को आहत पहुंची है उक्त बातें मंडल अध्यक्ष विनय सिंह एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने पूर्व मुखिया बंदना सिंह ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा । बताते चलें कि मीरगंज बाजार में  भाजपा  मंडल महिला मोर्चा  अध्यक्ष वंदना सिंह के नेतृत्व  में गुरुवार को आयोजित बिहार बंद में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन द्वारा  माँ एवं नारी सम्मान के संदेश को सशक्त रूप से समर्थन दिया


भाजपा नेता धीरेन्द्र साह ने कहा आज पूरा देश और विशेषकर बिहार की जनता, माँ की गरिमा और नारी सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट है। हम सभी का संदेश स्पष्ट है कि अपमानजनक बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनमानस की भावनाओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा।  इस मौके पर  रतनी देवी, मीरा देवी, सरूपा देवी ,बुलंती देवी, कमियां देवी, कलानंद चौधरी, विनय सिंह अभिनंदन कुमार, कृष्ण कांत भारद्वाज,  बद्री मंडल


अरविंद भगत ,जय कुमार ठाकुर, रामदेव राम, गुरुदेव शर्मा, भूदेव भारती, संतोष कुमार, अनिल मंडल रणजीत कुमार चौधरी, धीरेन्द्र साह, हीरा महलदार मुकेश कुमार दीपक कुमार मेहता , प्रदीप साह रघुनंदन साह ,अरविंद साह दीपक कुमार साह आदि कार्यकताओं ने बिहार बंद के आयोजन को शान्तिरूप से सफल किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post