बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने का चेन छीनकर हुए फरार

  


किशनगंज सिटी हलचल न्यूज़/ संवाददाता

किशनगंज में बाइक सवार बदमाशो ने महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है।शहर के प्रेमपुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चैन छीन लिया। लाइन निवासी पीड़िता तोहफा तसनीम ने टाउन थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी है।सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला अपने बच्चे को हलिम चौक के पास स्थित स्कूल छोड़ने जा रही थी।तभी प्रेमपुल के पास बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन लिया


महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया।बाद में वह हैरान रह गई। महिला ने चीखना भी शुरू किया। इतने आसपास के लोग वहां जमा हो गए।बदमाश चेन छीनकर हलीम चौक की ओर फरार हो गया। बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया।पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post