तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

 

बहादुरगंज /सिटी हलचल न्यूज 

किशनगंज : गलगलिया बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327ई पर गुरुवार के दिन सड़क पार कर रही एक 65 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोंकर मार दी।इस घटना मे महिला की मौक़े पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान इंजारून निशां बिलासी गावं निवासी के रूप मे हुई है


मृतिका के पुत्र ने पुलिस के समक्ष बतलाया की उनकी माँ इंजारून निशां अपने घर बिलासी से पैसा निकासी हेतु निकली थी।इसी क्रम में लोहागारा हाट के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई

घटना के संदर्भ मे जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंथ ने बताया की घटना गलगलिया बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर घटित हुई। घटना के उपरांत तेज रफ्तार अज्ञात वाहन मौक़े से भाग निकला है।मृतिका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post