भाजपा महिला मोर्चा ने अटल जी की जयंती मनाई

 


पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूर्णिया के तत्वाधान में देश के श्रद्धेय राष्ट्रनीति के पथ पर चलने वाले देश के पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न परम अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती स्थानीय नगर मंडल मध्य भाग शक्ति केंद्र भट्टा बाजार में बूथ संख्या 84 पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता राय की अध्यक्षता में मनाई गई। सरिता राय अपने अध्यक्षीय भाषण में वक्तव्य देते हुए कहीं की आज अटल जी थे तो हम भी हैं हमारा स्तित्व उनसे कायम है


उनके द्वारा दल में बताये गये दिशा निर्देश पर ही काम कर हम अपने देश और दल को सशक्त कर सकते हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पार्टी और राष्ट्र के प्रति समर्पित कर दिया जो बहुत ही अदने लोगों में देखने को मिलता है। हम सभी भाजपा महिला मोर्चा की बहनें उनके जीवन पर चलकर ही संकल्पित होंगे। वही प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गुंजा बेगानी ने कही कि अटल जी अटल थे और एक सिद्ध पुरुष थे, आज उनकी जितनी भी गाथा हम लोग कर ले वह बहुत ही कम है

आज जो भाजपा सत्ता के शिखर तक पहुंची है उसमें अटल जी का बहुत बड़ा योगदान है जिसे कतई भुलाया नहीं जा सकता है हम कार्यकर्ताओं के उनके पद चिन्ह पर चलकर ही देश और दल को मजबूत करना है। जयंती समारोह में मुख्य रूप से गुंजा बेगानी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला नीतू सिंह बिना सूट, रिमा दास लीला देवी अनीता चौधरी काजल देवी पूजा चौधरी, सुनीति सिन्हा समेत मोर्चा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post