धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज
पूर्णियाँ:सोमवार को नगर पंचायत धमदाहा के हरिणकोल गांव से बहने वाली कोसी नदी में किनारे के पास एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हल्ला मच गया। मृतक का पहचान हरिणकोल, वार्ड नं.16 निवासी शंकर मंडल, पिता स्वर्गीय भोला मंडल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शंकर मंडल रविवार की रात में कोसी नदी में मछली पकड़ने हेतु लगाए गए जाल को देखने गया हुआ था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। देर रात तक नहीं आने पर परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई, परंतु कहीं नहीं मिला
सोमवार को सुबह में गांव के ही एक लोग के द्वारा नदी किनारे शव को देखा गया। इसके बाद उनके द्वारा हल्ला मचाने पर आसपास के गांव के लोग पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाले।वहीं इस घटना की जानकारी धमदाहा अंचलाधिकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर घटना की जांचोपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया। इधर घटना को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी ने भी दुःख जताया है
घटना को लेकर वार्ड पार्षद संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शंकर मंडल मछली पकड़ने के लिए ही नदी में गया हुआ था। मृतक को दो पुत्र एवं दो पुत्री है। दोनों पुत्री का विवाह हो गया है। आगे बताया कि करीब 3 वर्ष पूर्व ही मृतक के छोटे पुत्र विकास कुमार का मक्का में पटवन के क्रम में हुई सर्पदंश से मौत हो गया था। घटना के बाद से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।