सिटीहलचल न्यूज | धमदाहा
सोमवार की शाम में 05 बजे प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार में घंटों जाम रहा। जाम में फंसे छोटे-छोटे बच्चे और राहगीरों का उमस भरी गर्मी में हाल बेहाल हो गया। करीब दो घंटों के बाद जाम टूटा। इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था नदारद दिखा। जाम में पर्व के सामान की खरीदारी करने आई महिला भी घंटों फंसी रही। पर्व को लेकर सुबह से ही मुख्य बाजार में काफी चहल-पहल दिख रहा था। समय ढलता गया और मुख्य बाजार में खरीदारी को लेकर भीड़ भी बढ़ता गया।
इस बीच करीब पांच बजे मुख्य बाजार में चारो तरफ से जाम लग गया। आलम यह था कि मौके पर जाम को हटाने वाला कोई नहीं था। समय के साथ लोग भी जाम में घिरता चला गया। करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद जाम से लोगों को छुटकारा मिला। इस दौरान मुख्य बाजार में एक भी पुलिस बल को देखा नहीं गया। जबकि पर्व को देखते हुए धमदाहा पुलिस प्रशासन को मुख्य बाजार में पुलिस बल की तैनाती करनी चाहिए थी। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी से संपर्क करने की भी कोशिश की गई, परंतु संपर्क नहीं हो पाया।