धमदाहा, सिटीहलचल न्यूज |
नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को दिन के 12 बजे नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मिलने वाली तीन - तीन हजार रुपए राशि का मुख्य पार्षद रानी देवी के हाथों वितरण हुआ। मौके पर रानी देवी ने कहा कि सरकार के तरफ से बीपीएल सूची में आने लोगों को मरणोपरांत उनके परिजन को तीन हजार रूपए की राशि दी जाती है। इसी के तहत आज नगर क्षेत्र में हुए मृतक के परिजनों को कार्यालय में तीन-तीन हजार रुपए की नगद राशि दी गई। इसमें वार्ड 14 के लाभुक अवधेश महतो, वार्ड 15 के लाभुक चांदनी देवी, वार्ड 03 के लाभुक भीमा मुनि, वार्ड 10 के लाभुक अमरनाथ कुमार,
वार्ड 21 के लाभुक सावित्री देवी, वार्ड 01 के लाभुक रिट्टू कुमार दास, वार्ड 03 के लाभुक सुशील कुमार सिंह, वार्ड 07 के लाभुक रेणु देवी, वार्ड 11 के लाभुक बबीता देवी, वार्ड 03 के लाभुक अनिता देवी, वार्ड 06 के लाभुक सहदेव ऋषि, वार्ड 21 के लाभुक भारती देवी और वार्ड 06 के लाभुक छोटी ऋषि को तीन हजार रुपए की नगद राशि दी गई। मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा, वार्ड पार्षद-सह-सशक्त स्थायी समिति सदस्य नंदन कुमार, पार्षद विजय साह, पार्षद प्रतिनिधि शंभू भगत सहित कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।