किशनगंज सिटी हलचल न्यूज़
किशनगंज में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जीरणगच्छ पंचायत अंतर्गत स्थित चटानगांव वॉर्ड संख्या 5 में एक व्यक्ति खेत से काम करने के बाद अपना घर लौटा, जिसके बाद वो मोटर ने अपना मुंह हाथ धोने गया इसी दौरान नंगे तार के संपर्क में आने से व्यक्ति को करंट लग गया। घरवालों और स्थानीय लोगों ने जब व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा तो उसे आनन फानन में ठाकुरगंज अस्पताल लेकर गए।
जहां रास्ते में ले जाने के क्रम में ही व्यक्ति ने अपना दम तोड़ दिया। जहां ठाकुरगंज अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान चटानगांव के रहनेवाले गोगलाल के रूप में हुई है। जहां घटना के बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक व्यक्ति कृषि कर अपने और अपने परिवार का जीवन यापन करता था। मृतक व्यक्ति के चले जाने से उनके तीन बच्चो के सिर से बाप का साया उठ गया है।
उक्त घटना की पुष्टि करते हुए ठाकुरगंज के थाना अध्यक्ष अदिति सिन्हा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि करंट लगने से मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी। मगर परिजनो ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया और शव को अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर चले गए।