धमदाहा , सिटीहलचल न्यूज |
पूर्णियां जिले के धमदाहा मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह के अगुवाई में धमदाहा नेहरू चौक स्थित धर्मशाला प्रांगण में कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप जिला द्वारा तय किए गए पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंदु शेखर शामिल हुए।
मौके पर श्री शेखर ने कहा कि पार्टी प्रत्येक वर्ष अपना सदस्यता अभियान चलाती है। इसमें पार्टी में लोगों को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस वर्ष बिहार में एक करोड़ लोगों को पार्टी में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता इस लक्ष्य के ऊपर काम करना शुरू कर दिया है। इसी के निमित्त आज कार्यशाला हुई है। इसमें युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनय सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अनन्त मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु कुमारी को सदस्यता प्रमुख बनाया गया है। इसी के अगुवाई में धमदाहा मंडल में सदस्यता अभियान चलाई जाएगी। इस दौरान धमदाहा मंडल के सभी कार्यकर्ता एकमत होकर धमदाहा मंडल में सबसे अधिक सदस्यता दिलाने का प्रण लिया।
मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य शोभाकान्त चौधरी, धमदाहा विधानसभा संयोजक अशोक साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बोनी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद मंडल, महाकान्त झा, मंडल महामंत्री अविनाश गुप्ता, मंडल मंत्री संतोष केसरी, बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार, दीपक महतो, गोपाल पंडित, अखिलेश सिंह, मुकेश साह, कृष्णदेव महतो, कामाख्या महतो, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।