पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रमन कई बरसों से पूर्णिया में अपने पद पर कार्यरत थे। उनके तबादले पर विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सदर एसडीओ के विदाई पर सम्मान समारोह कार्यक्रम राम जानकी मंदिर गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी में रखा गया। मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी और सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गूंजा बेगानी ने राकेश रमन जी को सम्मान पत्र और भगवा वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर आशीष गोस्वामी ने कहा कि सदर एसडीओ घार्मिक कार्यो में भी काफी रुचि लेते थे। उनके द्वारा किया गया सराहनीय कार्य को कभी भूला नहीं जाएगा। साथ ही अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, जिला अध्यक्ष विजय कुमार जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कुमार महाल्दार कार्यालय प्रभारी विशाल यादव कृष्णा कुमार महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बेबी देवी नगर मंत्री रचना सिंह वार्ड अध्यक्ष काजल गुप्ता नगर सचिव नेहा कुमारी अन्य और भी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।