खाना बनाने के दौरान गैस हुआ लीक 8 लोग झुलसे

 


पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

बीती रात खाना बनाने के दौरान हुए गैस सिलेंडर लीक होने से बड़ा हादसा हुआ। माचिस की तिल्ली जलाते ही आग का गुब्बार भभक उठा। जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के 8 लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना के फौरन बाद शोर -शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। वहीं हादसे में झुलसे लोगों को स्थानियों की मदद से पहले स्थानीय अस्पताल और फिर वहां से सभी को जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया। जहां इनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

घटना अररिया के फारबिसगंज में हुआ। घायलों में अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी रेशमी देवी, रेनू देवी, विजय कुमार, छोटू पासवान, रामानंद पासवान समेत 3 अन्य शामिल हैं।



घटना की जानकारी देते हुए घायल रामानंद पासवान ने बताया कि रोजाना की तरह घर की रसोई में रात का खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। गैस सिलेंडर पहले से लीक था। जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई गई। आग का तेज गुब्बार उठा। देखते ही देखते एक ही परिवार के 8 लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए घर में जुटे और फिर आग पर काबू पाया गया। घटना को लेकर जीएमसीएच के चिकित्सक ने बताया कि गैस सिलेंडर लीक होने से झुलसने से 8 लोग घायल हुए हैं। कुछ को माइनर जबकि 2 को मेजर बर्न है। इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post