बच्चें के झगड़े में पड़ोसी ने बच्चें का सर धर से किया अलग

 


बच्चें का हाथ टूटने पर दंपति ने लिया बदला


पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया में बच्चें के खेल-खेल में हुए विवाद में पड़ोसी ने एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। मासूम 24 अप्रैल की शाम से ही लापता था। घटना बी.कोठी थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव से जुड़ा है। मृतक मासूम की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के सिकलीगढ़ धरहरा निवासी संतोष मंडल के बेटे कृष्णा कुमार (3) के रूप में हुई है। मासूम पिछले 6 महीने से अपने ननिहाल बीकोठी थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव में परिवार संग रह रहा था। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता संतोष मंडल और बड़े चाचा ने बताया कि करीब 15 रोज पहले खेल -खेल में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। इस धक्का मुक्की में पड़ोसी पड़ोसी कंचन देवी के बेटे का हाथ फ्रैक्चर हो गया था।


इसी विवाद में पड़ोसी कंचन देवी ने बच्चे को जान से मार देने की धमकी दी थी। 24 अप्रैल की शाम 5:30 बजे बच्चा घर से खेलने निकला। इसके बाद से ही वो लापता था। उन्होंने बच्चे को काफी ढूंढा। इसके बाद स्थानीय पुलिस में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दी। 27 अप्रैल की रात ठीक 7:30 बजे गांव में अचानक से बहुत सारे कुत्ते गांव के बांस के खेत में जुटने लगे। कुत्तों के भोकने की तेज आवाज सुनकर जब गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे तो पड़ोसी कंचन देवी और उसके पति बेचन मंडल को खंती से मिट्टी भरते हुए देखा। पास जाने पर अजीब सी गंध आ रही थी।

खंती पर खून के निशान थे। जिसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ और फिर पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। ये शोर सुनकर वे लोग भी बांस के खेत में पहुंचे। मिट्टी हटाने पर बच्चे का कंकाल दिखाई दिया। शारीरिक बनावट से उन्होंने बच्चे की पहचान की। बच्चे का सर धड़ से अलग था। पुलिस ने कंचन देवी को गिरफ्तार कर लिया है वही उसका पति फरार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post