मुखिया की अध्यक्षता में विकसित भारत के कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी

कोढ़ा /शंभु कुमार                                     
कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत भवन परिसर में केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा का सफल आयोजन मुखिया ज्ञानचंद्र मंडल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डे नोडल ऑफिसर विनोद कुमार सिंह के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी प्रोजेक्टर एवं जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी के द्वारा दी गई। 
प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छोटे से छोटे तबके के ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दिखाई गई। कार्यक्रम के साथ-साथ एक फ्री मेडिकल कैंप एवं डाक विभाग कैंप का आयोजन भी किया गया। फ्री मेडिकल कैंप में कई तरह की बीमारियों के लिए मुफ्त दवाइयां मरीज को दी गई। इस कार्यक्रम में मुखिया ज्ञानचंद्र मंडल, पंचायत रोजगार सेवक सुशांत कुमार राज,नोडल पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक जाबिर हुसैन ,आवास सहायक
सतीश कुमार यादव ,कार्यपालक सहायक पूजा कुमारी, पोस्ट मैन मास्टर जुबेर आलम, जनप्रतिनिधि सदस्यगण लाल मोहम्मद मोहम्मद तारीक एवं बहुत सारे ग्रामीण सम्मिलित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post