अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को क्षेत्र में भक्तिमय माहौल

मुरलीगंज संवाददाता 
मधेपुरा। अयोध्या में मर्यादापुरुषोत्तम श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल कायम रहा है। प्रखंड क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रो में भी देवस्थानों में पूजा पाठ, सजावट और रामायण पाठ के आयोजन किया गया। जय जय श्रीराम के जयघोष से नगर सहित प्रखंड भर में  उत्सवी माहौल कायम रहा। नगर क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर विधि विधान के साथ पूजन, महाभोग प्रसाद और भंडारा का आयोजन हुआ। शहर के गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में श्रीराम दरबार लगाया गया। 
जहां पंडित द्वारा श्रीरामचरित मानस के सुन्दरकांड का वाचन किया गया। इस दौरान सैकड़ो श्रीराम भक्त भक्ती में झुमे। जय जय श्रीराम के जयघोष लगते रहे। महाभोग प्रसाद का आयोजन किया गया। वही श्रीराम मंदिर परिसर में पूजा पाठ और महाप्रसाद की व्यवस्था किया गया है। पूरे भक्तिभजन से माहौल भक्तिमय बना रहा रहा। हर तरफ उत्साह का वातावरण कायम रहा। नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में मंदिरों को आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया था। प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सवी माहौल कायम रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post