शीत लहर ने जीवन चक्र रोका, बाजार सड़क सब सुना

कुरसेला (कटिहार) : 
कुर्सेला परिक्षेत्र मे लगातार बढ रही कोल्ड डे से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कङाके की ठंड तथा शीतलहर से लोगो का जीना मुहाल हो गया है।
हाङ कंपाने वाली ठंड से लोगो का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग घर मे ही दुबके रहने को विवश है। सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक मजदूरो तथा खेतिहर किसानो को हो रहा है। 
मजदूर कनकनी के कारण कार्य नही कर पा रहे हैं। जिसके कारण मजदूर वर्ग को घर का राशन जुटाने मे कठिनाई हो रही है। कई किसानो ने बताया कि हाङ कंपाने वाली ठंड तथा ठंड युक्त हवा चलने से खेतो मे पटवन करने के लिए मजदूर नही मिलने से किसान परेशान है। कोल्ड डे लगातार बढने से स्वास्थ्य केंद्र मे मरीजो की संख्या बढ रही है। ठंड का असर व्यवसायिक कारोबार पर भी पङा है।  हाट-बाजार मे वीराणी छा गई है। सङको पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अंचलाधिकारी ने बताया कि दो दिनो से सरकार की ओर से मुख्य जगह  स्वास्थ्य केंद्र,  बस स्टैंड,  दुर्गा मंदिर के पीछे , स्टेशन रोड,  विभिन्न चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की गई है  ।

Post a Comment

Previous Post Next Post