विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आम जनों को योजनाओं की जानकारी कल

कोढ़ा/शंभु कुमार 
कटिहार: विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर आज फुलवरिया  एवं अन्य पंचायतो में कार्यक्रम का आयोजन कर केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर भी आम जनों के समस्या का निदान किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज कुमार सिंह भाजपा विधायक प्रतिनिधि रमन झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह विधानसभा सभा प्रभारी डोमन चौधरी ने बताया कि आज फुलवरिया पंचायत के अलावे अन्य  पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकारों के द्वारा मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को वाहन में लगे एलईडी टीवी के माध्यम से यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक बताई जाएगी।
साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं का विभिन्न मेडिकल व अन्य स्टॉल भी लगाया जाएगा ।जिसमें कई जनसमस्याओं का भी निष्पादन किया जाएगा। वही इस कार्यक्रम को लेकर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ,भाजपा विधायक प्रतिनिधि रमन झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी ने आम जनों से अपील की  इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ससमय आमजन पहुंचकर योजनाओं की जानकारी अवश्य प्रदान करें। ताकि जागरूकता होने पर अन्य योजनाओं का लाभ सभी आमजन ले सके। वहीं फुलवरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू कुमार महाराणा ने अपने पंचायत वासियों से अपील किया की पंचायत भवन फुलवरिया में पहुंच कर सभी केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी इस विकास भारत संकल्प यात्रा में पहुंच कर अवश्य प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post