पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में हेल्थकेयर इंडस्ट्री का लगातार विस्तार हो रहा है: मनोज सिंह

धमदाहा/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत किशनगंज के भाजपा जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह धमदाहा प्रखण्ड के दमगारा पंचायत  एवम राजघाट गरैल पहुंचे जहां वे उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि यह संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगो तक पहुंचे ताकि कोई भी गरीब सरकारी योजनाओं से वंचित नही रहे


 किशनगंज के जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनकल्याणकारी कार्य कर रही है | शिक्षा से लेकर सेहत तक लोगों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में हेल्थकेयर इंडस्ट्री का लगातार विस्तार हो रहा है। मोदी सरकार में हेल्थकेयर भारत के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक के रूप में विकसित हुआ है  बढ़ती हुई सेवाओं और खर्च के परिणामस्वरूप भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार हेल्थकेयर इंडस्ट्री के विस्तार पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजना में प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज तथा पंचायतों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलना है ताकि सबों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ सीधा मिल सके


इस मौके पर प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मदन कुमार स्टेट बैंक  पूर्णिया से अजय कुमार झा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दमगारा रामदेव कुमार मेहता, अशोक साह कैलास मेहता जनार्दन पासवान, पीयूष कुमार झा रंजीत कुमार झा, दम गड़ा मुखिया अशोक यादव पंचायत सचिव कुंज बिहारी सरपंच पंकज यादव राजघाट गरेल के मुखिया पूनम देवी , उप मुखिया वेदानंद शर्मा पंचायत सचिव मनीष कुमार कार्यपालक सहायक पुनीत कुमार जेई अमरीत कुमार मुखिया पति विशाल रवि रंजन  वार्ड सदस्य ज्योति कुमारी शिव कुमार झुना देवी संतोष कुमार विपिन रजक विशाखा देवी सुलेन पासवान लालती देवी वेदानंद शर्मा दयाल महतो पूनम देवी आदि सैकड़ो के  संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post