पटना/सिटिहलचल न्यूज़
अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी की बैठक से सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी के पटेल सेवा संघ दरोगा राय पथ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंच के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अभय कुशवाहा, मंच के प्रदेश अध्यक्ष महादेव प्रसाद, सचिव रामानंद प्रसाद, महासचिव श्रीमती कुमारी अंजली भारती, और पटना जिला अध्यक्ष शशि भूषण कुमार वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच अपने स्थापना वर्ष 2015 से ही प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर मंच के सूत्रधार रहे स्वर्गीय रामवृक्ष प्रसाद सेवानिवृत प्रधानाध्यापक की स्मृति में सेवानिवृत्ति एवं कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं को रामवृक्ष प्रसाद शिक्षक सम्मान से सम्मानित करता रहा है।
इसके तहत समाजसेवियों बुद्धिजीवियों को रामवृक्ष प्रसाद उत्कृष्ट नागरिक सम्मान एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को रामवृक्ष प्रसाद प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2015 में 60 2018 में 350 ,2017 में 600, 2018 में 800, 2019 में 1500, 2020 में कोरोना काल में राहत सामग्री का वितरण, 2020 में 500, 2021 में 600 ,2022 में मुंगेर एवं पूर्णिया प्रमंडल के 800 लोगों को उपरोक्त सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मंच के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि आगामी वर्ष में पटना में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, इसमें बिहार के सभी जिलों से लगभग 10000 लोगों को विभिन्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।उन्होंने यह भी कहा कि पटना जिला में एक भव्य मौर्य छात्रावास का निर्माण किया जाएगा जिसमें समाज के छात्र-छात्राओं को भविष्य निर्माण करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर मंच के संरक्षक प्रोफेसर जयप्रकाश प्रसाद, नरेश कुमार सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष महादेव प्रसाद, सचिव रामानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार, सुरेश प्रसाद वर्मा, प्रवक्ता सुभाष महतो, प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह, शैलेंद्र कुमार, नागेंद्र प्रसाद विजयकांत डॉक्टर प्रवीण पुष्कर , संजय कुमार सिंह ,संध्या सिंह ,कुमारी स्नेह लता ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया मंच का संचालन सचिन रामानंद प्रसाद और अध्यक्षता पटना जिला अध्यक्ष शशि भूषण कुमार वर्मा ने किया।