मुखिया ने बरारी विधायक से छठ घाट निर्माण की मांग



कटिहार/शंभु कुमार 


समेली प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मलहरिया  मुखिया राजकुमार भारती ने बरारी विधायक से छठ घाट निर्माण करने की लिखित रूप से मांग की है। मुखिया ने अपने मांग पत्र में लेटर के माध्यम से बरारी विधायक विजय सिंह निषाद को सौंपे आवेदन में जिक्र किया है कि। मलहरिया पंचायत अंतर्गत भोली पोखर में प्रत्येक वर्ष मलहरिया  भोली गांव के सैकड़ो ग्रामीणों के द्वारा इस तालाब में श्रद्धा पूर्वक छठ पूजा का आयोजन किया जाता है


।साथ ही इस तालाब के समीप सार्वजनिक राम जानकी मंदिर, सार्वजनिक शिव मंदिर, यूथ पावर , स्वयंसेवी संगठन कार्यलय, नेहरू सेवा सदन , पुस्तकालय के साथ युथ पावर कला मंच आदि मौजूद हैं।इस वजह से यहां की प्राकृतिक सुंदरता के साथ मनमोहन स्थल देखते ही एक अलग प्रकार का नजारा होता है। जिसको लेकर मुखिया ने छठ घाट निर्माण करने की मांग बरारी विधायक से की है।वही मुखिया ने बताया कि छठ घाट का निर्माण कार्य विधायक के सहयोग से ही जाती है तो इस स्थल का चार चांद हो जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post