बहरखाल पंचायत में विधायक ने किया सड़कों का शुभ उद्घाटन ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

 


कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढा प्रखंड अंतर्गत बहरखाल पंचायत में  मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वार्ड नं 8 के विरेन ठाकुर के घर से गैस गौदाम होते हुए शिव मंदिर जानी वाली पीसीसी रोड का दीप प्रज्वलित और पिता काट दिया। वहीं मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोड के बन जाने से यहां के आम जनों को आवागमन में करने में जो भी कठिनाई पूर्व में हो रही थी उससे इस पंचायत के आम जनों को लाभ मिलेगा


।इस रोड के बन जाने से ग्रामीणों के बीच हर्ष का माहौल व्याप्त है। वही इस रोड के उद्घाटन के लिए जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने विधायक का आभार व्यक्त कर भव्य स्वागत किया। वही इस शुभ उद्घाटन में  मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष कोलासी मिथिलेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य राजेश कुमार, शशिकांत मंडल, कैलाश कुमार, आशीष कुमार, योगेंद्र महतो, संजय मंडल के साथ कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post