विधायक नीरज यादव जमीनी नेता थे:धीरेन्द्र यादव

 


पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

कटिहार जिले के बरारी विधानसभा के पूर्व राजद विधायक नीरज यादव का आज हृदयगति रुकने से निधन हो गया। कल बीमार होने के बाद उन्हें पूर्णियाँ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनके निधन पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव एवं पूर्णियाँ राजद के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र यादव ने शोक ब्यक्त किया है


राजद के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र यादव ने कहा कि  उनका निधन पार्टी की अपूरणीय क्षति है वह बरारी विधानसभा के राजद के कद्दावर व लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। नीरज यादव पहली बार वर्ष 2015 में भारी जनसमर्थन के साथ अपनी जीत दर्ज कर समाज सेवा हेतु विधानसभा तक पहुंचे थे, तब से वे क्षेत्र की जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहे


वही उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।  उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक, पार्टी के समर्पित, जुझारू, और कर्मठ युवा कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post