फलका/चाँद बहार
कटिहार: जिले के फलका प्रखंड क्षेत्र में केला में पनामा विल्ट नामक रोग (गलवा ) के लग जाने के बाद केला कृषक केला की खेती से हाथ धोकर मक्का की खेती की ओर आकृष्ट हो गया और इस वर्ष मक्का का कीमत बेहतर रहने के कारण मक्का कृषकों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही है। क्योंकि अभी वर्तमान में मक्का का बाजार भाव 23 सौ 24 सौ प्रति रुपया क्वीनटल में बिक रहा है। हालांकि अभी मक्का का कटना आरंभ ही हुआ है। 10% से भी कम मक्का कटा है। लेकिन, मक्का के भाव अच्छा रहने के कारण कृषकों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। अगर इस बार मक्का का कीमत में गिरावट ना हो तो कृषक को तमाम कर्ज से मुक्ति मिल सकती और कई जरूरी कार्य भी निपट लेने की संभावना है।
कैसा रहेगा इस बार मक्का का भाव:-
बहियारों के खेतों में अभी अधिकतर मक्का नहीं के बराबर ही कटा है। अभी मक्का का कटना शुरू ही हुआ है। परंतु, मक्का का बाजार भाव बेहतर है। आगे मक्का का कीमत क्या रहेगा वह भविष्य ही बताएगा। लेकिन मक्का व्यापार राजकुमार गुप्ता, दीपक केशरी परशु राम गुप्ता, अशोक और मोहम्मद इम्तियाज का मानना है कि इस वर्ष मक्का का अच्छे दाम रहने की उम्मीद लगता है।