पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
जिला पदाधिकारी,श्री सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में आज सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में भूमि विवाद के निष्पादन की प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन संबंधित पदाधिकारियों के साथ आहूत की गई।संबंधित पदाधिकारियों के साथ भू विवाद एवं भू-समाधान पोर्टल पर अपलोडिंग के कार्य प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान भू समाधान पोर्टल पर एंट्री करने एवं निष्पादन में हो रही समस्या के बारे में गहन समीक्षा की गई। प्रगति संतोषजनक पाया गया।जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित दिवस को थाना में आयोजित जनता दरबार के दौरान प्राप्त भू- विवाद से संबंधित आवेदनों को ऑनलाइन एंट्री करने तथा लंबित मामलों के निष्पादन को लेकरकई आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें
संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना जनता दरबार में प्राप्त आवेदन के मामले जो लंबित हैं। उसे निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हालत में निष्पादन करें तथा भू समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि ससमय करना सुनिश्चित करें।समीक्षा के दौरान पाया गया कि अपलोडिंग में अंचल कार्यालय जलालगढ़ की उपलब्धि 50% तथा के नगर अंचल कार्यालय की उपलब्धि 0% है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण की पृच्छा की गई। साथ ही साथ हिदायत दी गई कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अपलोडिंग कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें।अनुमंडल वार भू विवाद परिवादो की समीक्षा के दौरान पाया गया कि सदर अनुमंडल पूर्णिया में प्रारंभ से अब तक कूल 3420 मामले प्राप्त हुए जिसमें 3381 मामलों का निष्पादन किया गया है। शेष 39 मामले लंबित हैं।धमदाहा अनुमंडल में अब तक कुल 4051 मामलों में से 4030 मामलों का निष्पादन किया गया है। शेष 21 मामले लंबित हैं
बायसी अनुमंडल में अब तक कुल 2221 मामलों में से 2206 का निष्पादन किया गया है। शेष 15 मामले लंबित हैं।इसी प्रकार बनमनखी अनुमंडल में अब तक कुल 10666 प्राप्त मामलों में से 10584 मामलों का निष्पादन किया गया है। शेष 82 मामले लंबित पाया गया।संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विशेष रूचि लेकर भूमि विवाद से संबंधित लम्बित मामलों का निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हरहालत में ल करना सुनिश्चित करें।बैठक में अपर समाहर्ता श्री केडी प्रौज्ज्वल, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निर्देशक डीआरडीए, संबंधित अंचलाधिकारी थाना अध्यक्ष और अनुमंडल, प्रखंड तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।


