नगर पंचायत का भवन तो बना मगर नाम है नदारद

जोगबनी/अजय प्रसाद

अररिया: नगर पंचायत से नगर परिषद को हुए शाल भर से उपर हो गए लेकिन इसके मुख्य द्वार से अंदर के किसी भी द्वार पर नगर परिषद जोगबनी कही नही लिखी गई है। जिस से जोगबनी नगर के गणमान्य लोगो में हैरत की बात लग रही है। हालाकि कार्यालय के अंदर नगर पंचायत जोगबनी की नाम तालिका का बोर्ड लगा हुआ है।  जानकारी अनुसार मंगलवार को जोगबनी नगर परिषद के 28 वार्ड के पार्षद सहित मुख्य एवम उपमुख्य पार्षद शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद में अपने कार्यकाल को समाहलने के उपलक्ष में मुख्य पार्षद रानी देवी एवम उपमुख्य पार्षद अनिता देवी द्वारा परिषद कार्यालय का मुख्य द्वार पर फीता काटकर और नारियल फोड़ कर अपना कदम आगे बढ़ाने के तामझाम जैसे कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन इस तामझाम में किसी भी प्रतिनिधि तथा नगर के अधिकारी या कर्मी की ध्यान इस पर नही है


की जिस नगर परिषद का इतना तामझाम में सभी को आमंत्रित कर मिठाई बाटा जा रहा है, उसकी पहचान के लिए मुख्य द्वार या अंदर के किसी भी स्थल पर जोगबनी नगर परिषद लिखा जाय। जो सबों को आश्रचकित करता है। गन्यमान लोगो की माने तो निर्वाचित हुए कुछ प्रतिनिधि अपने द्वारा कंबल बाटने, अपने निज निवास पर मकरसक्रांति के उपलप्क्ष में सभी पत्रकार बंधुओ एवम वार्ड पार्षद सहित अपने कार्यकर्ताओं को मिठाई का पॉकेट देने एवम शाल पहनाने में व्यस्त है। हालाकि की समाज को सेवा करना भी एक नेक कार्य है, लेकिन नगर के विकास की मुद्दे से इसको कोई सरोकार नहीं। जिस तरह नेकी दिल से समाज की सेवा में लगे है। उसी तरीके से नगर की विकास में भी अपना तामझाम दिखाया जाय तो नगर का विकास होगा। लोगो की माने तो तामझाम से बेहतर है की जिस जनता ने सभी पुराने चहेरे को छोड़कर नए पर अपना विश्वास जताया है उस पर सभी को खड़े रहने की आवश्यकता है

लोगो की दिलो में ये भी बाते आ रही है की जिस कार्य की शुरुवात सभी करने जा रहे है उसकी पहचान और नाम नही दिया जाय। जब नगर परिषद जोगबनी कार्यालय को अपना नाम नहीं दिया गया है तो आगे किस नगर की पहचान बनायेंगे ये समझ से परे है। वरिष्ट लोग का माने तो मुख्य द्वार पर एक फ्लेक्स बोर्ड में नगर परिषद जोगबनी लिखी होनी चाहिए ताकि आज का तामझाम कार्यक्रम से पता चल सके की जोगबनी नगर परिषद में सभी कर्मी, वार्ड पार्षद, मुख्य व उपमुख्य पार्षद कार्यपालक पदाधिकारी आदी का परिचय पात्र कार्यक्रम हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post