जोगबनी/अजय प्रसाद
भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी में सोमवार को यंग मेन्स क्लब के संयोजिका सह नरपतगंज के पूर्व भाजपा विधायक दवेंती यादव के नेतृत्व में अमर शहीद डॉक्टर कुलदीप झा का 72 वा शहादत दिवस समारोह मनाया गया।
जानकारी अनुसार भारत नेपाल मैत्री के प्रतीक हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राणा के तानाशाही के खिलाफ लड़ते हुए डॉक्टर कुलदीप झा शाहिद हो गए जिसके कुर्वानी को याद आज भी यंग मेन्स क्लब में शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इस समारोह कार्यक्रम में सर्वप्रथम जोगबनी नगर परिषद के नवनिर्वाचित 28 वार्ड पार्षद सहित मुख्य पार्षद उपमुख्य पार्षद को शॉल और बुके देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए अररिया सांसद ने कहा की स्वर्गीय भगवान यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता थे आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन इनकी शहादत दिवस कार्यक्रम की शुरुवात भगवान यादव ने ही किया था। उन्होंने ये भी कहा की लोग मरते है उसे अपने परिवार के लोग एक शाल में ही शायद भूल जाते होंगे लेकिन जो देश समाज के लिए मर जाते है उनको पूरा देश याद रखता है। वैसे लोगो में डॉक्टर शाहिद कुलदीप झा जैसे लोग शामिल है।
इस समारोह कार्यक्रम के मौके पर फारबिसगंज विधायक विधासगर केशरी उर्फ मंचन केसरी, नवनिर्वाचित जोगबनी के मुख्य पार्षद रानी देवी, उपमुख्य पार्षद अनिता देवी, पूर्व उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बब्बन सिंह, रोहित यादव, राजनंदन यादव, चंद्र किशोर ठाकुर, निभाई भौमिक, रितेश वर्मा, दिवाकर दुवे, भरत यादव, अभिनाश झा, घनश्याम राम, मिस्टी सिन्हा, निर्वाचित वार्ड पार्षद विक्रम सिंह, रेखा देवी, नीता सिन्हा, स्नेहा खातून, सहाना खातून, सामाजिक कार्यकर्ता मोहमद इलियास, बृजेश सिन्हा, सुजीत आर्या, संतोष यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।