आमौर थाना मे कई भूमि विवाद के मामले का हुआ निष्पादन

पूर्णियाँ/सनोज

अमौर थाना परिसर में जनता दरबार मे भूमि विवादित संबंधित कई मामलों का निष्पादन हुआ।  जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी शहदुल हक ने विशेष जानकारी देते हुए बताया कि अमौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए कई मामलों को पक्ष एवं विपक्ष द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में दोनों पक्षों सभी  दस्तावेज को जमा कर अपनी अपनी बातों को रखा गया


जिसमें अंचल निरीक्षक के द्वारा बारीकी से सभी दस्तावेजों को जांच कर निष्पक्ष रुप में भूमि विवादित के कई मामलें को सुलझा कर निष्पादन किया गया। साथ ही उन्होंने कई नई मामले को भी देखा गया। जिसमें अगली  होने वाली जनता दरबार मे बाकी बचे मामलों निष्पादन करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही उन्होंने जनता दरबार मे उपस्थित लोगों को कहा कि जनता दरबार में दोनों पक्षों को रहना जरूरी है

एक पक्ष के उपस्थित होने पर मामला निष्पादन होने मे विलंब होती है। इस लिए उन्होंने लोगों से अपील किया कि भूमि से सम्बंधित जितने विवादित मामले है। उसमें  दोनों पक्षों रहना अति आवश्यक है। फोटो आमौर थाना मे भूमि विवाद के मामले को निष्पादन करते अंचलाधिकारी सहदुल हक व सह अनि समसुद्दीन अंसारी व अन्य।

Post a Comment

Previous Post Next Post