1100 कन्याओं द्वारा धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा।

वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट

वैशाली : जंदाहा प्रखंड के धधुआ भगवानपुर गांव स्थित उत्तर बिहार का अति प्राचीन शिवालय बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित पूजा अर्चना एवं अष्टयाम यज्ञ को लेकर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पानापुर बटेश्वर नाथ गांव स्थित विद्यालय परिसर से कलश में जल भरी कर हाथी घोड़ा एवं बैंड बाजे के साथ करीब 1100 कलश यात्री श्रद्धालुओ का जत्था गांव का परिभ्रमण करते बाबा बटेश्वर नाथ परिसर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंची। आचार्य नागेंद्र नाथ झा द्वारा पूर्ण विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरी करा कर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित कराया गया


बताया गया है कि रविवार को कलश यात्रा एवं कलश स्थापन के पश्चात शाम में सत्यनारायण स्वामी का पूजन एवं सोमवार को सुबह से रुद्राभिषेक एवं दिन के 11:00 बजे से अष्टयाम यज्ञ शुरू होगा जबकि मंगलवार को यज्ञ पूर्णाहुति के पश्चात रात्रि में शिव पार्वती विवाह संकीर्तन का आयोजन निर्धारित किया गया है


कलश यात्रा में मुख्य यजमान  प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अनूप लाल सिंह, यजमान शिवनाथ सिंह के अलावा सरपंच बच्चा बाबू सिंह, राजद मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवजी साहनी, रामचंद्र सिंह,अमोद सिंह, राजेश्वर सिंह पूर्व मुखिया राधा स्वामी, उपेंद्र कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह उर्फ कवि जी, अंजनी कुमार ,डॉ रामबालक सिंह, निर्मल कुमार शर्मा, मुन्ना गिरी, शिव नारायण सिंह, लाला प्रसाद सिंह, लालमोहन, लक्ष्मण साहनी, संतलाल ठाकुर ,राजेश्वर भारती ,सुमन ठाकुर ,जदयू दलित सेल के प्रखंड अध्यक्ष राजीव राम,उपेंद्र राम आदि गणमान्य के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post