टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना के बाद क्षेत्र संख्या 2 की जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और तत्काल सहायता के रूप में सूखा राशन व कपड़े उपलब्ध कराए।
घटना में घर में रखा घरेलू सामान और जरूरत की कई वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं, जिससे परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। खोशी देवी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
उन्होंने बताया कि अग्निकांड से हुए नुकसान की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। साथ ही अंचल अधिकारी से मिलकर मामले की जांच कराने और नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में पहल की गई है।
राहत सामग्री मिलने पर पीड़ित परिवार ने जिला परिषद सदस्य के प्रति आभार जताया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Post a Comment