Top News

किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

किशनगंज सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है यह धमकी सोमवार की सुबह किशनगंज जिला न्यायालय के ई-मेल पर ई-मेल के माध्यम से आई थी। जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया।इससे पूर्व 8 जनवरी और 11 फरवरी को धमकी मिली थी।इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है।सूचना मिलते ही एसपी संतोष कुमार ने वरीय पुलिस अधिकारी को कोर्ट परिसर पहुंचने का निर्देश दिया। पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई। मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।पूरे मामले की जांच की जा रही है।धमकी भरा ईमेल आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।ईमेल किसने और क्यों दी इसकी जांच की जा रही है। न्यायालय की सुरक्षा पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है।कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।पुलिस के द्वारा कोर्ट भवन के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई। डॉग स्क्वायड की टीम को स्थल पर बुलाया गया।हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है।किशनगंज सिविल कोर्ट में प्रतिदिन कई मुकदमों की सुनवाई होती है और बड़ी संख्या में लोग यहां आते-जाते हैं।हालांकि सोमवार को भी ईमेल आने से पहले लोग कोर्ट संबंधित कार्य के लिए कोर्ट पहुंचे थे।कोर्ट परिसर में भीड़ भी अत्यधिक थी।जैसे ही धमकी भरे ईमेल आने की सूचना मिली पुलिस और कोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गई। कोर्ट में प्रवेश वाले रास्ते में मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही किसी को भी कोर्ट के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।तलाशी में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नही हुई है। ईमैल भेजने वाले की पहचान सायबर थाना की टीम कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post