अपराधियों एवं मनबढ़ू लोगों के दिलों में पुलिस का डर एवं भय होना जरूरी है। उक्त बातें समाज सेवी सह मुखिया प्रत्याशी - मो कमरूज्जमां ने कही। उन्होंने बताया कि बीते 15 फरवरी को हफनियां गांव निवासी - मो राजिक ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस पर खाड़ी ओपी प्रभारी - मनतोष कुमार यादव, पु अनि - मो इस्लामुद्दीन ने त्वरित कार्रवाई किया। इसके लिए दोनों धन्यवाद के पात्र हैं। तथा दोनों पदाधिकारियों में जिस तरह उत्कृष्ट कार्यों और नागरिकों के प्रति सम्मान तथा न्याय की भावना है । इसे देखते हुए दोनों को शीघ्र सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों पदाधिकारी सहित उनकी पुरी टीम अपराधों को रोकने के लिए दिन-रात गश्त करते हैं । और इसके जरिए अपराध पर काबू पाने का प्रयास करते हैं। ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें पुरा विश्वास है कि खाड़ी ओपी की पुरी पुलिस पदाधिकारी की टीम हमेशा अपनी मेहनत और सच्ची लगन से समाज की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे । और जनता के प्रति न्याय व सेवा भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। समाज सेवी मो कमरूज्जमां ने खाड़ी ओपी प्रभारी सहित उनकी पुरी टीम से भविष्य में भी नागरिकों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए न्याय और सेवा की भावना बनाए रखने की अपेक्षा की।0
अपराधियों एवं मनबढ़ू लोगों के दिलों में पुलिस का भय होना जरूरी:- मो कमरूज्जमां
Cityhalchal News
0
Post a Comment