धमदाहा प्रखंड के महंत मंगनी रामदास उच्च विद्यालय अमारी के छात्र चिराग कुमार ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में साइंस फैकल्टी में 457 अंक लाकर अनुमंडल का नाम रोशन किया है। धमदाहा नेहरू चौक केज्ञभोला कुमार के पुत्र चिराग कुमार ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किया है तो वहीं फिजिक्स में 95 केमिस्ट्री में 91 अंक अंग्रेजी में 86 एवं हिंदी में 85 अंक प्राप्त किया है। इस प्रकार चिराग कुमार ने सभी विषयों को मिलाकर 93.4 प्रतिशत अंक लाकर न सिर्फ अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है
बल्कि अनुमंडल स्तर पर भी अपने प्रतिभा का झंडा गढ़ दिया है। वही उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय महेन्द्र नगर दियारा कि छात्रा निधि कुमारी ने विद्यालय में सर्वाधिक 334 अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन कर अपना परचम लहरायी हैं। साइंस छात्रा निधि को सर्वाधिक 77 अंक अंग्रेजी में प्राप्त हुआ है
तो फिजिक्स में 71 बायोलॉजी में 67 हिंदी में 66 एवं केमिस्ट्री में 53 अंक प्राप्त हुआ है।66.8% अंक लाकर निधि ने साइंस फैकल्टी में अपनी अलग पहचान बनाई है।निधि मध्य विद्यालय धमदाहा एससी में पदस्थापित शिक्षिका किरण कुमारी की पुत्री है।