नशीली दवाओं के साथ एक महिला को जोगबनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


जोगबनी/अररिया 


गुप्त सूचना के आधार पर जोगबनी पुलिस ने एक घर में छापामारी कर भारी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद किया है।भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के टिकुलिया बस्ती में मोहमद सदरूल के घर छापामारी कर नशीली दवा  साहित एक महिला नुराजहा खातून को गिरफ्तार किया है। इस आशय की जानकारी जोगबनी थानाध्यक्ष आरके आजाद देते हुए


बनाया की गुप्त सूचना के  आधार पर करवाई किया गया है , जिसमे नशीली दवा स्पामो 864 पीस नेत्राभेत 1020 पीस, दाइजेपाम 220 पीस प्रोटेमिजजिन 785 पीस लूपीजेसिक इंजेकसन 300 पीस, फेरम्माइन 320  पीस कफ सिरप 36 पीस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला तथा नशीली सामग्री  की सूची बना कर आगे की करवाई किया जा रहा है । ज्ञात हो इस सीमावर्ती में नशीली कारोबार जोड़ शोर से  प्रशासन से चुप चाप छुपा कर जोड़ शोर से किया जा रहा है। जिसमे लगातार  पुलिस को सफलता मिल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post