बैसा (पुर्णियां) रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशाबाड़ी कर्बला मैदान में बीते वर्ष मुहर्रम अखाड़ा के लोगों एंव पुलिस - प्रशासन के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में दर्ज कांड संख्या - 111/ 22 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों में से 6 लोगों को रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबनया गांव निवासी - मो राहील ,
हिंगवा गांव निवासी मो तौसीफ, अर्जुन भीटा गांव निवासी - मो रज्जाक , धोबनया गांव निवासी मो आलिम, खुशहाल पुर गांव निवासी - मो आसिफ, एवं अर्जुन भीटा गांव निवासी - मो नुरसलाम शामिल है। गिरफ्तारी के उपरांत उक्त सभी नामजद 6 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मामले से जुड़े शेष बचे सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है। शीघ्र ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। छापेमारी दल में मुख्य रूप से पु अनि विनोद कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद था।