बैसा/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: बैसा प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली कनकई एवं महानंदा नदी की जलस्तर में कमी होते ही कंफलिया पंचायत के आसजा एंव रायबेर पंचायत के हरिया गांव के नजदीक भीषण नदी कटाव जारी है। नदी कटाव के चलते गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इस बार का नदी कटाव में अब तक दर्जनों परिवारों का घर नदी में समा चुका है। परंतु अब तक गांव के नजदीक कटाव निरोधक कार्य नहीं किया गया है। जिस तरह नदी कटाव जारी है
अगर समय रहते कटाव निरोधक कार्य नहीं किया गया तो सैकड़ों परिवार नदी कटाव की चपेट में आ सकता है। एआईएमआईएम पार्टी के जिला सचिव सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अबु सायम ने बताया कि नदी कटाव के चलते पुर्व में ही सैकड़ों परिवार बेघर हो चुका है। तथा सैकड़ों एकड़ खेतिहर भुमि नदी में समा चुका है। इसके बावजूद समय रहते हुए गांव के नजदीक विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य नहीं कराया गया। जबकि गांव को नदी कटाव की चपेट से बचाने हेतु कई बार क्षेत्रीय विधायक एवं सासंद सहित विभाग से कटाव निरोधक कार्य कराने की मांग की गईवहीं ग्रामीणों ने बताया कि नदी का पानी बढ़ोतरी एंव घटती के क्रम में नदी कटाव बढ़ जाता है। कहा कि अभी जिस तरह कटाव जारी है इससे यही अंदाजा लगाया जाता है कि बहुत जल्द पुरा गांव नदी कटाव की चपेट में आ सकता है। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर जिला पदाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही कटाव निरोधक कार्य कराने की मांग की है।


Post a Comment