बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: राज्य सरकार जहां बच्चों को गुणवत्ता पुर्ण शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है।वहीं शिक्षकों की मनमानी रवैया के चलते स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की भविष्य अंधकार की ओर जा रही है। इसी तरह का एक मामला पुर्णियां जिला के बैसा प्रखंड से निकल कर आ रही है।जी हां आपने सही सुना। बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कंजिया पंचायत के प्राथमिक विधालय सोनापुर शनिवार को पुर्ण रूप से बंद था। जिसके कारण विधालय के पोषक क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है
पोषक क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विधालय में दो शिक्षक है। प्रधान शिक्षिका बबीता दास किशनगंज में रहती है। जिसके कारण वह अक्सर विधालय से गायब रहती है। उनका जब मन करता है विधालय आती है। और समय से पहले ही विधालय बंद कर वापस चली जाती है। विधालय की प्रधान शिक्षिका अक्सर विधालय से अनुपस्थित रहने के कारण विधालय के अन्य सहायक शिक्षक भी विधालय से अनुपस्थित रहता है
वहीं विधालय बंद रहने के बावजूद भी विधालय के उपस्थित पंजी में रोजाना बच्चों की हाजिरी बनती है। तथा मध्यान्ह भोजन का रिपोर्ट भी रोजाना भेजा जाता है। शनिवार को भी विधालय बंद रहने के बावजूद मध्यान्ह भोजन का रिपोर्ट भेजा गया है। पोषक क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।



Post a Comment