पूर्णिया/ सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया: देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगाए जाने के बाद देश मे चहुओर प्रशंसा हुई। इसमे समझे ज्यादा खुशी भाजपा कार्यर्ताओं में देखी गई।वही बिहार के पूर्णिया जिले में शहर के बीचों बीच रजनी चौक के समीप नेताजी चौक पर नेता जी की मूर्ति लगाने के लिए 20 साल से स्थामिये नागरिक प्रयासरत है। यह स्थति तब है जब यहाँ भाजपा के सांसद रह चुके है, वर्तमान में भाजपा के विधायक भी है


एक बार फिर नेताजी की प्रतिमा लगाने के लिए गठित नेताजी विचार मंच की बैठक नेताजी चौक विवेकानंद कॉलोनी में संपन्न हुईl बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अरविंद कुमार निर्झर ने की l बैठक में सर्वसम्मति से नेताजी विचार मंच के कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष दिलीप दास, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा ,महासचिव प्रकाश कुमार दास ,संजय रजक, सचिव उदय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष आशीष चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार कर्मकार, मार्गदर्शक मंडल अरविंद कुमार निर्झर , इंद्रदेश्वरी प्रसाद सिंह ,चंद्रशेखर मिश्र, मीडिया प्रभारी अजय कुमार दास


कार्यकारिणी सदस्य तपन कुमार राय ,जीवन कुमार दास पुलक पाल, विनोद कुमार राम, प्रकाश ठाकुर ,संजय कुमार मंडल ,अनिल चंद्र मालाकार, जैकी कुमार, अमित घोष नवीन चंद्र दास ,नेपाल दास सहित 11सदस्यों का गठन किया गया इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देश आजादी में प्रमुख भूमिका निभाने वाले आजाद हिंद फौज के संस्थापक महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा नेताजी चौक पर लगाने का निर्णय लिया गया और उनके विचारों पर चलने का सभी लोगों ने संकल्प लिया l