Top News

बाइक सवार दो शराब कारोबारी गिरफ्तार

वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट

वैशाली : जंदाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जनदहा हाजीपुर एनएच 322 मार्ग में सलाह पावर ग्रिड के पास वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक बाइक सवार दो व्यक्ति को करीब 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार की है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शराब कारोबारी की पहचान समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना के केशो नारायणपुर निवासी चूल्हाई चौधरी के पुत्र पंकज चौधरी एवं उमेश राम के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है. इस मामले में जंदाहा थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अजय कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी पंकज चौधरी एवं अभिषेक कुमार को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है


दोनों आरोपियों को जंदाहा थाना पुलिस द्वारा रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा हाजीपुर भेज दिया गया. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ गस्ती अभियान में लगे थे उसी दौरान सूचना मिली थी हाजीपुर की ओर से एक अपाचे बाइक सवार दो व्यक्ति अपनी बाइक पर शराब लेकर जंदाहा की ओर आ रहा है. प्राप्त सूचना के आलोक में सलाह पावर ग्रिड के समीप वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया बताया गया है

कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हाजीपुर की ओर से आ रही अपाचे बाइक सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो बाइक चालक बड़े ही नाटकीय तरीके से अपनी बाइक को धीमी कर घुमाकर भागने का प्रयास किया जिस दौरान गिर गया तत्पश्चात पुलिस द्वारा उसे पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसकी बाइक पर रखे गए प्लास्टिक के बोरा में पांच बड़े-बड़े पॉलिथीन में करीब 50 लीटर देसी शराब बरामद हुआ तत्पश्चात बरामद शराब एवं बाइक को जप्त करते हुए दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post