भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बलदेव उच्च विद्यालय के ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान में हो रहे शिव महावीर कप (बाइक संस्करण) के तीसरे लीग मुकाबले में डीसीसी बनमनखी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अबिद 11 सुबानबाद को 35 रन से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीसी बनमनखी की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अशफाक ने 22 गेंदों में 55 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं आकाश सिंह ने 19 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। इसके अलावा राजेश सिंह (39), राजा खान मलदा (20) और विकास पटेल (23) ने भी उपयोगी योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अबिद 11 सुबानबाद की टीम 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। टीम की ओर से गुलाम मुस्तफा ने 29 गेंदों में 83 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।डीसीसी बनमनखी की ओर से आकाश सिंह ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 45 रन बनाने के साथ दो विकेट भी झटके। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें अमित यादव एवं मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शिव महावीर कप: तीसरे लीग मैच में डीसीसी बनमनखी की शानदार जीत, 35 रन से अबिद 11 सुबानबाद पर जीत
Cityhalchal News
0
Post a Comment