कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों पर इस माह टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण व्यवस्थित रूप से किया गया।इस दौरान फुलवरिया, मखदमपुर, पवयी बाबागंज समेत अन्य केंद्रों में खाद्य सुरक्षा अधिनियम व साफ़ सफाई का पालन करते हुए सेविका के द्वारा तय मानक के अनुरूप टीएचआर का वितरण पोषण ट्रेकर ऐप पर लाभुकों की एंट्री कर किया गया।गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को सरकार की योजना का लाभ नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीडीपीओ उषा किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लाभार्थियों की उपस्थिति एवं वितरण की जानकारी पोषण ट्रैकर में अनिवार्य रूप से दर्ज की जा रही है। इससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को हर माह निर्धारित मात्रा में टीएचआर प्राप्त हो।कुछ केंद्रों का सीडीपीओ उषा किरण के साथ महिला पर्यवेक्षिका राज श्री, शशि सिन्हा व अन्य महिला पर्यवेक्षिका ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंच कर टीएचआर वितरण कर जायजा लेते हुए निरीक्षण किया।
सीडीपीओ ने कहा कि पोषण ट्रैकर में इंट्री के माध्यम से पारदर्शिता और निगरानी मजबूत हुई है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके।
आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा घर-घर संपर्क कर लाभार्थियों को वितरण तिथि की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पोषण एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
सीडीपीओ ने स्पष्ट किया है कि किसी भी लाभार्थी को योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और यदि कहीं शिकायत मिलती है तो त्वरित जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment