कोचाधामन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस ने 404 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।
पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि चारघरिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के क्रम में किशनगंज की ओर से जिसका रजि० नं0-BR01PG6164 को वाहन रोकने का इशारा किया गया। जिसके बाद वाहन चालक के द्वारा वाहन को रोक दिया गया। वाहन चालक से वाहन में लोड सामग्री के संबंध में पुछ-ताछ करने पर चालक घबराते हुए बताये कि गाड़ी खाली है। उजला रंग का XUV 500 वाहन रजि० नं0-BR01PG6164 को जाँच किया गया तो जिसमें कुल-404 ली0 विदेशी शराब बरामद हुआ, इस संदर्भ में कोचाधामन थाना कांड सं0-88/2026, दिनांक-16.02.2026, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।
Post a Comment