Top News

टोला सेवक बहाली में अनियमिता का युवक ने लगाया आरोप, कारवाई की मांग

 

किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज़ संवाददाता

टोला सेवक की बहाली में अनियमिता का मामला प्रकाश में आया है।पूरा मामला जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत टप्पू का है जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय टप्पू हाट में मेघा सूची को दरकिनार करते हुए बाहरी व्यक्ति को नियुक्त कर लिया गया। जिसे लेकर संजय कुमार हरिजन ने जिला पदाधिकारी विशाल राज,बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल सहित अन्य लोगो को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है ।पीड़ित संजय कुमार हरिजन ने बताया कि जुलाई 2023 में उनके द्वारा आवेदन किया गया था


जिसके बाद मेघा सूची का प्रकाशन हुआ जिसमें उनका क्रमांक प्रथम था जिसके बाद से उनके द्वारा लगातार नियुक्ति पत्र प्रदान करने हेतु गुहार लगाई गई लेकिन 21 फरवरी 2025 को नवचयनित शिक्षा सेवको को 5 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु पत्र जारी किया गया जिसमें मेरे नाम के स्थान पर धीरज कुमार पिता मिश्री लाल का नाम है, जो सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि धीरज कुमार टप्पू हाट का निवासी भी नहीं है।वही पूरे मामले पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने मदद का भरोसा दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post