अमौर/सनोज
पूर्णियाँ:अमौर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गड्डे में गिरे एक बाइक में आग लग गई और बाइक जलकर राख हो गया है । इस दुर्घटना में बाइक सवार बालक बाल बाल बच गया है । घटना रविवार की संध्या करीब 4-00 बजे विष्णुपूर हाट बाजार के समीप विष्णुपूर पैक्स चेयरमेन रमण कुमार मिश्र के तलाब के समीप घटी है
जहां बरबट्टा पंचायत के हजरिया गांव निवीसी मों मुबारक के दस वर्षीय पुत्र मो जमशेद विष्णुपूर हाट बाजार से अपने पिता के वाइक से तेज रफ्तार से अपने गांव हजरिया जा रहा था । बाइक पर पीछे एक और बच्चा बैठा था । रास्ते में पैक्स अध्यक्ष रमण कुमार मिश्र के तलाब के समीप पहुंचने पर वह बाइक पर पीछे बैठे बालक सही से बैठा है या नहीं देखने के लिए पीछे मुड़ कर देखा
इसी बीच तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जा गिरी और बाइक में आग लग गई जिससे बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों बच्चे हवा में लहराते हुए दूर गड्डे में जा गिरे। दोनों बालकों को हल्की चोटें आई है और दुर्घटना में दोनों बालक बाल बाल बच गयें हैं।



Post a Comment