Top News

रौतारा थाने पहुंचे एसपी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश


कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने रौतारा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांडों के अनुसंधान, मालखाना और विभिन्न अभिलेखों की जांच कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

थानाध्यक्ष मन्नू ओझा की उपस्थिति में एसपी ने सीसीटीएनएस, दागी पंजी, मालखाना और सीडी पार्ट-2 व 3 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली और अनुसंधान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को सभी मामलों का अनुसंधान समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

एसपी ने थानाध्यक्ष को अभिलेखों का नियमित संधारण करने, अनुसंधान की प्रगति की निगरानी रखने और लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने को कहा। उन्होंने थाना स्तर पर पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने पर भी जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post