जिले में अवैध शराब के कारोबार और शराब पीने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के रामपुर चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाकर विदेशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया।
उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली गई। इस दौरान विदेशी शराब के साथ चार लोगों को पकड़ा गया। कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार, शिवपूजन कुमार और सत्येंद्र सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए जांच और छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment