Top News

अग्निकांड पीड़ितों से मिलीं विधायक कविता देवी, सहायता राशि का चेक सौंपा


कटिहार जिले के फलका प्रखंड अंतर्गत भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या-2 में भीषण अग्निकांड में दस परिवारों के घर जलकर राख हो जाने के बाद भाजपा विधायक कविता देवी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने अग्निकांड से हुई क्षति की जानकारी ली और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि का चेक प्रदान किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं और राहत समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

विधायक कविता देवी ने कहा कि अग्निकांड की घटना बेहद दुखद है। संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझें। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पीड़ित परिवार राहत और सहायता से वंचित न रहे।

विधायक की पहल से अग्निकांड प्रभावित परिवारों में राहत की उम्मीद जगी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post